इंफ्लुएंसर का छलका दर्द
सहर ने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करके एक्स हसबैंड की घिनौनी सच्चाई बताई है। सहर ने रोते हुए शादी के बाद उनके एक्स हसबैंड ने उन्हें मेंटली टॉर्चर किया है। उन्हें मारा-पीटा, सास-ससुर ने भी इंफ्लुएंसर को काफी परेशान किया।सहर का कहना है कि सास-ससुर कभी मां-बाप नहीं बन सकते। लोग कितना भी कह लें लेकिन कोई भी सास ससुर कभी भी मां-बाप नहीं बन सकते। शादी से पहले उनका एक्स हसबैंड और सास-ससुर उन्हें प्रिंसेस की तरह ट्रीट करते थे परंतु शादी के बाद उनकी पति और घरवालों का बर्ताव बिल्कुल ही बदल गया था। सहर ने कहा कि जब वो परेशान होकर अपने घर जाने लगी थी तो एक्स हसबैंड समी ने उन्हें और उनकी मां को गंदी गालियां दी। उन्हें उनका पूरा सामान तक ले जाने नहीं दिया था। सहर का यह भी कहना है कि जब हालात काफी बिगड़ गए थे तब उन्होंने सास-ससुर से अलग रहने की ख्वाहिश जाहिर की थी ताकि उन लोगों के बीच शांति बनी रहे लेकिन ऐसा कहने पर उनके रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ गए।View this post on Instagram