Home Punjab>Ludhiana Punjab News: डेयरी विवाद को लेकर गोलियां चलने के मामले में 2 गिरफ्तार, 9 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: डेयरी विवाद को लेकर गोलियां चलने के मामले में 2 गिरफ्तार, 9 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: डेयरी विवाद को लेकर गोलियां चलने के मामले में 2 गिरफ्तार, 9 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में थाना डेहलों के अधीन पड़ते गांव खेड़ा में डेयरी के विवाद को लेकर 2 पक्षों में गोलियां चली थी। दरअसल, देर रात पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने 2 भाइयों और उनके एक दोस्त पर पहले बेसबॉल बैट से हमला किया और उसके बाद हमलावरों ने गोलियां चलाकर हमलावार फरार हो गए थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्ष भाद्वाज नामक व्यक्ति के बयान दर्ज करके 4 बायनेम और 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के भी बयान दर्ज किए जा रहे है।

बता दें कि इस घटना में छोटे भाई की बाईं टांग में गोली लगी थी, जबकि बड़ा भाई और उसका दोस्त घायल हो गए। सिविल अस्पताल में दाखिल गांव खैड़ा निवासी नवजोत सिंह के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि वे गांव के गुरुद्वारे के नजदीक एक डेयरी पर दूध सप्लाई करते हैं और वहां पर अन्य डेयरी वाले उनसे रंजिश रखते हैं। परमजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात उनका बड़ा बेटा डेयरी पर दूध देने के बाद मार्केट से सामान लेकर घर आ रहा था।

गांव के गुरुद्वारे के नजदीक कार सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया और बेसबॉल बैट से उस पर हमला कर दिया। परमजीत सिंह ने कहा कि हमलावर उसे जबरन कार में बिठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसका डेयरी वाला दोस्त गोल्डी उसका बचाव करने गया तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें किसी जानकार ने घर आकर बताया कि कुछ लोग उनके बेटे से मारपीट कर रहे हैं। वे अपने छोटे बेटे नवजोत को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो हमलावरों में शामिल एक युवक ने उनकी तरफ करीब 4-5 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उनके छोटे बेटे को लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here