Jalandhar पहुंचे Governor Kavinder Gupta, राम नवमी की शोभायात्रा में लेंगे भाग

जालंधरः राम नवमी के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में कविंदर गुप्ता, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, शोभायात्रा से पहले जालंधर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, आज जालंधर शहर में राम नवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में धार्मिक संगठनों, श्रद्धालुओं और विभिन्न झांकियों के शामिल होने की उम्मीद है। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रशासन की ओर से शोभायात्रा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *