Home National दर्दनाक हादसे की CCTV आई सामने, घर के अंदर पार्क करते समय लगा Back Gear

दर्दनाक हादसे की CCTV आई सामने, घर के अंदर पार्क करते समय लगा Back Gear

0
दर्दनाक हादसे की CCTV आई सामने, घर के अंदर पार्क करते समय लगा Back Gear
Thar और दीवार के बीच फंसकर महिला की मौत फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक दर्दनाक वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि घर में थार गाड़ी पार्क करते समय अचानक बैक गियर लगने से अचानक महिला थार गाड़ी की चपेट में आ जाती है। जिससे गाड़ी समेत सीधे दिवार में जाकर टक्करा जाती है। इस दौरान महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन पीछे दीवार और थार के बीच में आने से उसकी मौत हो गई।   सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज वायरल हो रही है। इस घटना में एक महिला थार और दीवार के बीच दब जाती है, जिसका वीडियो पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि थार गाड़ी अपने आप पीछे की तरफ आती है और वहां खड़ी महिला को टक्कर मार देती है। हालांकि महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन पीछे दीवार और थार के बीच में आने से उसकी मौत हो गई। गाड़ी पार्क करते समय हुआ ये हादसा घटना संबंधी मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआइसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में 70 वर्षीय महिला ने गेट खोला और थार गाड़ी अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद करने लगी। इस दौरान उनके परिवार के युवक ने लापरवाही से अपनी थार गाड़ी खड़ी कर दी। वहीं वृद्ध महिला गेट बंद ही कर रही थी, तबतक हैंडब्रेक ना लगे होने की वजह से गाड़ी अपने आप पीछे की तरफ आने लगी। महिला ने गाड़ी आते हुए नहीं देखा और थार गाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया। वहीं, मामला पारिवारिक होने की वजह से परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मृतक महिला की पहचान सरला कटियार के रूप में हुई है, जो स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं। घटना के बाद परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं मिली है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here