सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज वायरल हो रही है। इस घटना में एक महिला थार और दीवार के बीच दब जाती है, जिसका वीडियो पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि थार गाड़ी अपने आप पीछे की तरफ आती है और वहां खड़ी महिला को टक्कर मार देती है। हालांकि महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन पीछे दीवार और थार के बीच में आने से उसकी मौत हो गई। गाड़ी पार्क करते समय हुआ ये हादसा घटना संबंधी मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआइसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में 70 वर्षीय महिला ने गेट खोला और थार गाड़ी अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद करने लगी। इस दौरान उनके परिवार के युवक ने लापरवाही से अपनी थार गाड़ी खड़ी कर दी। वहीं वृद्ध महिला गेट बंद ही कर रही थी, तबतक हैंडब्रेक ना लगे होने की वजह से गाड़ी अपने आप पीछे की तरफ आने लगी। महिला ने गाड़ी आते हुए नहीं देखा और थार गाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया। वहीं, मामला पारिवारिक होने की वजह से परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मृतक महिला की पहचान सरला कटियार के रूप में हुई है, जो स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं। घटना के बाद परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं मिली है।दादी की दर्दनाक मौत, पोते ने ली जान,
फर्रुखाबाद में महिंद्रा थार कार से कुचली गई दादी , कादरी गेट क्षेत्र के मसेनी में एक दुखद जब पार्किंग करते समय उसके पोते ने गलती से थार कार को रिवर्स कर दिया | और वह दीवार के बीच कुचल गई। इस भयावह घटना को सीसीटीवी में कैद कर लिया… pic.twitter.com/Wt3zAqr1Pd — Raju shah (@iamshah0786) April 4, 2026