सिंगर ने दिया बयान कहा
सुनंदा शर्मा ने घटना पर वीडियो जारी कर कहा कि वे गाना गा रही थी, उसका ध्यान कहीं और था और अचानक से स्टेज पर स्टूडेंट आ गया। स्टूडेंट के आ जाने से वे डर गई, सब डर गए। जिस वजह से वो स्टेज से चली गई। सुनंदा ने आगे कहा – ‘ मेरे सुनने में आया है कि स्टूडेंट पर कॉलेज की तरफ से सख्त एक्शन लिया जा रहा है, मैं कॉलेज से दरख्वास्त करती हूँ कि वे स्टूडेंट को माफ़ करदें, मैं भी माफ़ कर चुकी हूँ’। हर किसी का अपना अंदाज है, प्यार जताने का। उस स्टूडेंट का तरीका थोड़ा अलग था। कई बार किसी का प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है।View this post on Instagram
कॉलेज मैनेजमेंट से की अपील
सिंगर सुनंदा ने कॉलेज मैनेजमेंट से दरख्वास्त करते हुए कहा कि स्टूडेंट के खिलाफ एक्शन न लिया जाएं। वे समझती है कि स्टूडेंट का कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने स्टूडेंट को भी सलाह देते हुए कहां कि किसी को भी प्यार जताने का, उससे इज्जत देने का एक तरीका होता है। आखिर में उन्होंने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और उन्हें बेहद प्यार देने के लिए भी धन्यवाद कहा।Fans ने जम कर किए Comment
फैंस ने इस वीडियो पर जम कर कमेंट किए और प्यार लुटाएं है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे होते है असली कलाकार जो अपने फैंस को माफ़ कर देते है। तभी तो आप सबके दिलों पर राज करते हो’।
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इक ता तेरा नाम पसंद है, दूजी तेरी चा पसंद है’। एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल राइट बादशाहों’।