Home Panchkula दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत

0
दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत

खटौली: गांव खटौली में रविवार तड़के त्रिलोकपुर चौंक से टांगरी पुल वाली सड़क पर हुए हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीबन 3 बजे का बताया जा रहा है जब एक हिमाचल नंबर के ट्रक ने दोनों को अपनी में ले लिया। मृतकों की पहचान अनु पुत्र बृज मोहन और पाठी पुत्र निवासी पंचकूला नगर निगम के रुप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here