Punjab News: अवैध माइनिंग करते 2 गिरफ्तार, पिस्टल और 3 पॉकेलैन मशीनें बरामद

पठानकोटः जिले में अवैध माइनिंग को लेकर आ रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्टल और तीन पॉकेलैन मशीनें बरामद की गईं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि अवैध खुदाई की वीडियोज वायरल हुई थीं, जिनकी जांच के बाद पुलिस ने गांव गज्जू खासा (सहारनपुर) में कार्रवाई कर दो व्यक्तियों को अवैध खुदाई करते हुए गिरफ्तार किया।

वे तीन पॉकेलैन मशीनों के जरिए अवैध खुदाई कर रहे थे और पुलिस ने उनके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और तीन पॉकेलैन मशीनें बरामद कीं। आरोपियों की पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गज्जू जागीर जिला पठानकोट और मलकीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गज्जू जागीर जिला पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ माइनिंग एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी ने बताया कि डीजीपी पंजाब के आदेशों के अनुसार अवैध खुदाई के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और जो भी अवैध खुदाई करते पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *