Home Himachal>Una प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा

प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा

0
प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा

सह प्रभारी संजय टंडन भी रहे मौजूद

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी संजय टंडन रविवार सुबह जिला मुख्यालय पहुंचे। हिमाचल के प्रवास पर पहुंचे दोनों नेताओं का भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास और प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया व भाजपा कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया।

हमीरपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने पहुंचे श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन ने जिला मुख्यालय पहुंचने ही पांडव काल के प्राचीन महादेव मंदिर कोटला कलां पहुंचकर भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर उन्होंने मंदिर परिसर का संक्षिप्त दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here