Home International गुस्से में गाली भरी पोस्ट, Trump ने कहा- “तुम पागल Bastards लोग होर्मुज खोल दो, वरना नर्क में पहुंचा देंगे”

गुस्से में गाली भरी पोस्ट, Trump ने कहा- “तुम पागल Bastards लोग होर्मुज खोल दो, वरना नर्क में पहुंचा देंगे”

0
गुस्से में गाली भरी पोस्ट, Trump ने कहा- “तुम पागल Bastards लोग होर्मुज खोल दो, वरना नर्क में पहुंचा देंगे”

Iran US War News : राष्ट्रपति Donald Trump  ने एक बार फिर Iran के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत सख्त शब्दों में चेतावनी दी है कि ईरान तुरंत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोले, नहीं तो अमेरिका बड़ा हमला कर सकता है।

समयसीमा से पहले ही बढ़ा दबाव
ट्रंप ने पहले 6 अप्रैल तक का समय दिया था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उन्होंने ईरान पर दबाव बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि अगर ईरान नहीं माना, तो मंगलवार को पावर प्लांट और पुलों पर हमला किया जा सकता है। उनका कहना था कि यह हमला ऐसा होगा “जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।”

पहले भी दे चुके हैं धमकी
21 मार्च को भी ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर होर्मुज नहीं खोला गया, तो ईरान के बिजली संयंत्र (Power Plants) नष्ट कर दिए जाएंगे। हमला देश के सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरू हो सकता है।

सोशल मीडिया पर आक्रामक भाषा का इस्तेमाल
अपने हालिया पोस्ट में ट्रंप ने बहुत आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा  “मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा”। ईरान को तुरंत कदम उठाने को कहा है। चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हालात बहुत खराब हो जाएंगे।

48 घंटे का अल्टीमेटम
ट्रंप ने पहले ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। उन्होंने कहा था अगर समय के अंदर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। शनिवार को भी उन्होंने दोहराया कि समय खत्म हो रहा है और हमला हो सकता है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों है इतना महत्वपूर्ण?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है। अगर यह रास्ता बंद होता है, तो तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव
Middle East  में पहले से ही हालात तनावपूर्ण हैं। अमेरिका और ईरान के बीच यह विवाद अब और गंभीर होता जा रहा है, खासकर होर्मुज को लेकर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here