Jalandhar News: स्नेचिंग के बाद एक्टिवा से व्यक्ति को घसीटकर ले जाने की CCTV आई सामने

जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके के नाला पुल के पास शेर सिंह कालोनी में दिन दहाड़े स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां एक्टिवा सवार युवक ने बात करने के बहाने राहगीर को रोककर व्यक्ति से फोन मांगा और फोन छीनकर फरार हो गया। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि काले रंग की एक्टिवा पर सवार युवक फोन छीनने के बाद पीड़ित को सड़क पर घसीटता हुआ लेकर काफी तेज गति से जा रहा है। लेकिन पीड़ित ने बहादुरी दिखाई और एक्टिवा नहीं छोड़ी। हालांकि इस घटना में पीड़ित घायल हो गया। इस दौरान एक्टिवा की बैलेंस बिगड़ने से एक्टिवा सवार सड़क पर गिर गया और उसे लोगों की मदद से काबू कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए बिहार के रहने वाले पीड़ित दिलीप ने बताया कि वह गंदे नाले के पास मिस्त्री के पास काम करता है।

इस दौरान वह खाना खाने के लिए जाने लगा तो उसके पास युवक आया और उसने कहा कि उसका फोन का रिचार्ज खत्म हो गया है, ऐसे में वह उसे अपने फोन पर बात करवा दें, उसे किसी को जरूरी फोन करना है। जिसके बाद वह सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठा और उसे कहने लगा कि फोन आ रहा है एक मिनट वह बात कर लें। इस दौरान वह फोन लेकर एक्टिवा से भागने लगा था तो उसने एक्टिवा पकड़ ली और वह उसे घसीटता हुआ लेकर कुछ दूरी तक चला गया। कुछ दूरी के पास एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ने के बाद वह गिर गया और उसे काबू कर लिया।

जिसके बाद लोगों ने युवक की जमकर छित्तर परेड की। लोगों ने स्नेचर से फोन छीनकर पीड़ित को दे दिया। जिसके बाद मौका पाकर युवक फरार हो गया। चश्मदीद राम चंद्र ने कहा कि एक्टिवा सवार व्यक्ति को घसीटता हुआ लेकर जा रहा था। इस दौरान व्यक्ति ने एक्टिवा पकड़ी हुई थी। व्यक्ति ने कहा कि शेर सिंह कालोनी में आए दिन लूट की घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो रहे है। डॉक्टर हर्ष ने कहा कि उनके पास घायल मरीज उपचार के लिए आया है। इस दौरान मरीज ने बताया कि सड़क हादसे में वह घायल हो गया। जिसके बाद उसका उपचार किया गया। डॉक्टर ने कहाकि स्नेचिंग का मामला उनके ध्यान में नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *