Punjab News: अवैध हथियार व 18 वाहन सहित 13 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः खरड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 18 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस टीम ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब नाकाबंदी के दौरान एक सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लेबर चौक के पास एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहा है।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने कई अहम खुलासे किए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में लगभग 18 चोरी की मोटरसाइकिलें, 3 एक्टिवा, 2 साइकिलें, 4 गैस सिलेंडर के साथ-साथ कुछ घातक हथियार भी शामिल हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खरड़ के डीएसपी करण संधू ने बताया कि सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से किन-किन थानों में मामले दर्ज हैं और उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी किए गए वाहनों को उन्होंने कहां और किसे बेचा। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ा अंकुश लगेगा। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *