Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: खुशनुमा रहेगा आज का दिन, तुला राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत, पढ़ें राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: खुशनुमा रहेगा आज का दिन, तुला राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत, पढ़ें राशिफल

Mahabir
Last updated: April 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: आज 25 अप्रैल 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी शुक्रवार 25 अप्रैल का दिन कई राशियों के लिए बेहतर रहेगा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर ज्योतिषियों के अनुसार कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खुशनुमा बीतने वाला है, तो कुछ जातकों को आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। तुला के जातक वाहन सावधानी से चलाएं। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज किस राशि के जातक का कैसा बीतेगा दिन। पढ़िए अपना राशिफल (Daily Horoscope)

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए आज अच्छा रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आप अपने बिगड़े हुए काम को भी बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार के मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। नौकरी वर्ग वालों को लाभ होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा है। नए कार्य की शुरुआत होगी। पुराना रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन आपका कोई बड़ा काम पूरा होने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोग आपका विरोध कर सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए घातक हो सकता है। विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कामों को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। परिवार में चल रहे पुराने तनाव खत्म होंगे। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देने से बचें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी राशि के लिए अच्छा कहा जा सकता है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी वर्ग वालों का प्रमोशन हो सकता है। आपके व्यवहार से आज आपके शत्रु भी आपके बस में हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए और आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा, जिसका काम को लेकर बहुत दिनों से तनाव में थे, वो पूरा होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। इसके साथ ही वाणी के प्रभाव से आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं। जमीन, घर, गाड़ी आदि खरीदने के योग हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी विवादों से दूर रहें। न्यायालय पक्ष में आज आपको पराजय मिल सकती है। शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे। आज पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार में लोग आपके व्यवहार से परेशान नजर आएंगे। अच्छा होगा व्यापार में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। नए काम की शुरुआत करने से पहले सभी बातों और तथ्यों को समझ लें नहीं, तो आने वाले समय में आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में मानसिक क्लेश देखने को मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। घर में मांगलिक कामों के योग बनेंगे। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में नई डील से फायदा हो सकता है। जमीन, घर, गाड़ी खरीदने का योग है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। आज आपके मन की बात पूरी हो सकती है। पत्नी के साथ आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में पुरानी किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में आज स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी को उधार देने से बचें। इसके साथ ही लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। न्यायालय पक्ष में शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। आज आपके किसी बड़े कार्य में रुकावट आ सकती है, जिस कारण आप परेशान नजर आएंगे। परिवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत सोच-विचार कर करें।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj Ka Panchang: प्रदोष व्रत आज, भगवान शिव जी की करें पूजा, सुख और सौभाग्य की होगी प्राप्ति
Next Article Thailand News: थाईलैंड में बड़ा हादसा, प्लेन क्रैश होने से 6 लोगों की मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.