Jalandhar News: Highway पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक घायल

जालंधर, ENS: फिल्लौर में हाईवे पर थिंक गैस पम्प के सामने कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम के इंचार्ज थानेदार जसविंदर सिंह कर्मचारियों सहित घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने हादसे में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी देते हुए थानेदार जसविंद सिंह ने कहा कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी।

जिसके बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि कार थिंक गैस पम्प पर गैस भराने जा रही थी। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चालक को चोटें आईं है, जिसे सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर तुरंत सरकारी अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया।

घायल की पहचान फौजां सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव पंदरवाड़ा, जिला एसबीएस नगर के रूप में हुई है। वहीं कार चालक की पहचान कीर्तिरनैण पुत्र राम पादाराठ, निवासी न्यू बेआंत नगर, जालंधर के रूप में हुई है। इस मामले के संबंध में थाना फिल्लौर के मुंशी को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले को लेकर बनती कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *