Home National वृंदावन नाव हादसे में नाविक गिरफ्तार, ठेकेदार पर FIR दर्ज, जान बचने पर श्रद्धालु ने बताई घटना, देखें वीडियो

वृंदावन नाव हादसे में नाविक गिरफ्तार, ठेकेदार पर FIR दर्ज, जान बचने पर श्रद्धालु ने बताई घटना, देखें वीडियो

0
वृंदावन नाव हादसे में नाविक गिरफ्तार, ठेकेदार पर FIR दर्ज, जान बचने पर श्रद्धालु ने बताई घटना, देखें वीडियो

12 सितंबर को थी मृतक की शादी, मरने वालों की गिनती हुई 11

मथुराः मथुरा में नाव हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं आज 3 शव लुधियाना पहुंचे है और 2 शव जगरांव लाए गए हैं। वहीं वृंदावन नाव हादसे में मरने वालों की गिनती 11 हो गई है। अबोहर के रहने वाले मानिक टंडन की भी शनिवार को लाश मिली। मानिक की सगाई हो चुकी थी और 12 सितंबर को शादी होने वाली थी। वह इसी हादसे में मारे गए मधुर बहल के मौसी के बेटे थे। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं।

शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नाविक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांटून पुल के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि वे पंजाब से घूमने आए थे और श्रृंगार घाट से नाव में सवार होकर देवराह बाबा आश्रम जा रहे थे। रास्ते में खतरा देखकर यात्रियों ने नाविक से वापस लौटने को कहा, लेकिन उसने अनदेखी कर दी और नाव को पुल की ओर बढ़ा दिया। नाव में न तो लाइफ जैकेट थीं और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम। क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने के कारण संतुलन बिगड़ा और नाव डूब गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि ठेकेदार नारायण शर्मा बिना सूचना दिए पांटून पुल को खोलने-जोड़ने का काम करा रहा था। वहीं नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी बिना सुरक्षा व्यवस्था के अधिक सवारियां लेकर जा रहा था। दोनों की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मांट थाना पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, हादसा 10 अप्रैल को दोपहर करीब 3:10 बजे वंशीवट/केसी घाट के सामने हुआ। श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना में पांटून पुल से टकराकर पलट गई। जांच में सामने आया कि पुल का एक किनारा खुला था और उसे रस्से के सहारे जेसीबी से खींचा जा रहा था। इसी दौरान नाव वहां पहुंच गई और टकराते ही पलट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here