जानकारी मुताबिक, एक टैक्सी ड्राइवर कुछ सवारियों को लेकर खरड़ की गिलको वैली में आया था। जब यात्री कार से नीचे उतरे और किराया देने लगे, तो अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देखकर ड्राइवर भी तुरंत कार से बाहर निकल आया। कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह से आग की लपटों से घिर गई और पूरी सोसाइटी में धुआं फैल गया। यह देखकर सोसाइटी के लोग भी डर के मारे बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अगर गाड़ी में आग थोड़ी पहले लगी होती, तो जान-माल का नुकसान हो सकता था। जहां गाड़ी को आग लगी, वहीं साथ खड़ी 3-4 अन्य गाड़ियों भी चपेट में आ गई, जिससे उन गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा। वहीं घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।View this post on Instagram