Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: National Highway पर तारों की चपेट में आया Mechanic, गंभीर घायल, देखें वीडियो

Jalandhar News: National Highway पर तारों की चपेट में आया Mechanic, गंभीर घायल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: National Highway पर तारों की चपेट में आया Mechanic, गंभीर घायल, देखें वीडियो
जालंधरः फिल्लौर के पास रामगढ़ नेशनल हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां एक मैकेनिक हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद तारों में शार्ट-सर्किट होने से इलाके की बिजली भी चली गई। लोगों ने तुरंत विभाग को सूचित किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी के अनुसार, एक टिप्पर मालिक अपनी गाड़ी के एक्सल (ट्रेलर) की मरम्मत करवाने के लिए सड़क किनारे बनी एक दुकान पर गया था। उस जगह के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली के तार गुजर रही है। काम के दौरान ड्राइवर ने टिप्पर के ट्रेलर को ऊपर की ओर उठाया, जो सीधे बिजली के तारों से जा टकराया। इस कारण टिप्पर के नीचे काम कर रहे मैकेनिक को बिजली का जोरदार झटका लगा। बिजली के झटके से न केवल मैकेनिक बुरी तरह झुलस गया, बल्कि गंभीर रूप से घायल भी हो गया। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण, कई दुकानों के बिजली के मीटर भी जोरदार धमाके के साथ उड़ गए, जिसके चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मैकेनिक की पहचान लसारा निवासी अमरीक सिंह के रूप में हुई है। उसे तुरंत फिल्लौर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here