जानकारी के अनुसार, एक टिप्पर मालिक अपनी गाड़ी के एक्सल (ट्रेलर) की मरम्मत करवाने के लिए सड़क किनारे बनी एक दुकान पर गया था। उस जगह के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली के तार गुजर रही है। काम के दौरान ड्राइवर ने टिप्पर के ट्रेलर को ऊपर की ओर उठाया, जो सीधे बिजली के तारों से जा टकराया। इस कारण टिप्पर के नीचे काम कर रहे मैकेनिक को बिजली का जोरदार झटका लगा। बिजली के झटके से न केवल मैकेनिक बुरी तरह झुलस गया, बल्कि गंभीर रूप से घायल भी हो गया। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण, कई दुकानों के बिजली के मीटर भी जोरदार धमाके के साथ उड़ गए, जिसके चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मैकेनिक की पहचान लसारा निवासी अमरीक सिंह के रूप में हुई है। उसे तुरंत फिल्लौर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया।View this post on Instagram