Home Punjab>Ludhiana Punjab News: नाव हादसे में लापता 2 और शव बरामद, इलाके में शोक

Punjab News: नाव हादसे में लापता 2 और शव बरामद, इलाके में शोक

0
Punjab News: नाव हादसे में लापता 2 और शव बरामद, इलाके में शोक
लुधियानाः जगराओं से वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं के साथ यमुना नदी में हुए दर्दनाक हादसे में लापता चल रहे 2 व्यक्तियों के शव आखिरकार बरामद हो गए हैं। मृतकों की पहचान जगराओं के रहने वाले ऋषभ शर्मा और लुधियाना की डिंकी के रूप में हुई है। दोनों परिवारों में गहरा शोक छा गया है।
डिंकी और ऋषभ शर्मा।
डिंकी और ऋषभ शर्मा।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर यमुना नदी में अचानक पलट गई। हादसे के बाद कई लोग लापता हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों और बचाव टीमों ने दोनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऋषभ शर्मा का पार्थिव शरीर जगराओं और डिंकी का शव लुधियाना लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here