Home Punjab>Fatehgarh Sahib Punjab News: इस इलाके में सरेआम हुई गुंडागर्दी, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में सरेआम हुई गुंडागर्दी, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में सरेआम हुई गुंडागर्दी, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

फगवाड़ा: मोहल्ला भगतपुरा में गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें कुछ युवक एक व्यक्ति पर हमला करते दिख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हमले में एक युवक गंभीर तौर पर घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, मामले की सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here