Home Punjab>Fatehgarh Sahib Punjab News: पुलिस और शूटर के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग के दौरान बदमाश घायल

Punjab News: पुलिस और शूटर के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग के दौरान बदमाश घायल

0
Punjab News: पुलिस और शूटर के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग के दौरान बदमाश घायल

फतेहगढ़ साहिब: जिले के खमाणों इलाके में पुलिस और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग की और बदमाश घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपी को हथियार की बरामदगी के लिए एक पुराने कोठे में लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक 32 बोर का पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। खुद को बचाने के लिए खमाणों के एसएचओ सुरेश कुमार और उनकी टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।

इससे बदमाश घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल खमाणों में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचे जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने बताया कि 17 जनवरी को खमाणों में एक व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें आरोपी ने दहशत फैलाने की कोशिश की थी हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। इस मामले में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। कुछ दिन पहले ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान हथियार की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here