हैरानी की बात यह है कि पुलिस से बेखौफ होकर इन युवकों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वहीं घटना का पता चलने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर पुलिस ने कुछ युवकों की पहचान करके उन्हें राउंडअप भी किया है। वायरल वीडियो में युवकों का यह झुंड सुल्लर पुल से शुरू होता दिख रहा है। कार की छत पर सवार युवक तलवारें, गंडासी, टकुए सहित अन्य तेजधार हथियार लहरा रहे हैं। सुल्लर पुल से शुरू होकर वे न्यू अफसर कालोनी वाली रोड की तरफ मुड़ते हैं। इलाके में चर्चा रही कि ये युवक रैली के नाम पर किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरहिंद रोड की तरफ गए थे लेकिन रैली में शामिल होने के सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिले हैं। हालांकि, इनके हथियार लेकर हवा में लहराते व ललकारे मारने की वीडियो पुलिस के पास जरूर पहुंची है। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि युवकों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ हुड़दंग मचाने की वीडियो पुलिस को मिल चुकी है। युवकों की पहचान कर जल्द ही युवकों को काबू किया जाएगा।View this post on Instagram
Punjab News: सड़कों पर तेजधार हथियार लहराते दिखे युवक, एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब में क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं शहर में 50 से अधिक युवकों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ हुड़दंग मचाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक सूल्लर दारू कुटिया इलाके से बाइक व कार की छत पर बैठकर सड़कों पर तेजधार हथियार लहराते हुए दिखाई दिए। घटना बीते दिन दोपहर की बताई जा रही है।
Leave a Reply