Jalandhar के DC हिमांशु अग्रवाल सहित 13 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: सरकार की ओर से लगतार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं पंजाब सरकार द्वारा आज जारी लिस्ट के अनुसार 13 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है, जिसमें जालंधर से डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल का पटियाला में तबादला किया गया है। आईएएस हिमांशु अग्रवाल की जगह अब जालंधर की कमान आईएएस वरजीत वालियाको सौंपी गई है।

इसी तरह कपूरथला के डिप्टी कमिशनर अमित कुमार पंचाल का तबादला श्री मुक्तसर साहिब कर दिया गया है, जबकि आईएएस आकाश बंसल को कपूरथला का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।

ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवाएं कल्याण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जसप्रीत सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक और अभिजीत कपलीश को माइन्स एवं जियोलॉजी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य सचिव के साथ फरीदकोट मंडल और बबीता को कृषि कमिश्नर के साथ फिरोजपुर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हरप्रीत सिंह सूदन अब खेल निदेशक के साथ-साथ PSIEC के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालेंगे, जबकि जसबीर सिंह-II को सामान्य प्रशासन में अतिरिक्त सचिव और तेजदीप सिंह सैनी को जालंधर का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार पुनीत गोयल को ट्रेडर्स कमीशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। देखें लिस्ट

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *