जांच चल रही है। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अशोक मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान घर के बाहर जालंधर ईडी टीम की गाड़ियां घर के बाहर खड़ी है। इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। सीएम मान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल.. हम भो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे। बता दें कि हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी सहित अन्य प्रॉपर्टी पर टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस मामले को कोई अधिकारिकारिक पुष्टि नहीं की गई। ईडी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घर के बाहर टीम द्वारा सिक्योरिटी तैनात की कर दी गई है। अधिकारियों ने मीडिया ने दूरी बनाई है। सूत्रों के अनुसार जांच FEMA (Foreign Exchange Management Act) के संभावित उल्लंघन को लेकर की जा रही है।View this post on Instagram