Home Punjab>Ludhiana Punjab News: दोस्तों ने अपने ही दोस्त को सुनसान जगह पर बुलाकर पीटा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: दोस्तों ने अपने ही दोस्त को सुनसान जगह पर बुलाकर पीटा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: दोस्तों ने अपने ही दोस्त को सुनसान जगह पर बुलाकर पीटा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के टिब्बा रोड पर एक युवक को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित को उसके दोस्तों ने ही सुनसान जगह पर बुलाकर बुरी तरह पीटा। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

जानकारी देते पीड़ित गुरसेवक ने बताया कि वह किसी पुरानी रंजिश के चलते अपने पुराने दोस्तों को नहीं बुला रहा था। उसके दोस्तों ने उसे 29 मार्च को घर से कोई बात करने को बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा, तो अंधेरा हो चुका था और 3-4 युवक वहां मौजूद थे। इसके बाद, उन्होंने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी। सभी युवक उसके पुराने दोस्त थे। उन्होंने उसका फोन भी छीन लिया। इसके बाद उन्होंने उनके सिर पर वार किया, जिससे खून बहने लगा। वह भागकर सीसीटीवी कैमरे वाली जगह आ गया और शोर मचाया। लोगों के इकट्ठे होने के चलते सभी वहां से फरार हो गए। लोगों ने किसी तरह उनके घर वालों को सूचित किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं उसके सिर पर 35 टांके लगे।” वह कई दिन अस्पताल में अचेत पड़ा रहा और उसे कोई सुध नहीं थी।

दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी थी। वहीं परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इस मामले को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वह जब भी पुलिस स्टेशन जाते हैं, तो उन्हें कार्रवाई के सिर्फ आश्वासन दिए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वह दोबारा इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके।

उधर, पुलिस अधिकार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया। पुरानी रंजिश के चलते गुरसेवक पर कुछ युवकों ने हमला किया था जिसमें गुरसेवक गंभीर घायल हुआ है। सूजल, कर्ण और सूरज पर आरोप लगे हैं जिसके चलते मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here