आईसीयू की खिड़की पर लंबे-चौड़े नागराज जीभ लपलपाते हुए करीब आधे घंटे तक लिपटे रहे। सांप कभी अंदर देखता तो कभी बाहर। मरीज और परिजन तो ठीक अस्पताल का स्टाफ तक दहशत में नजर आ रहा था। दरअसल मध्यप्रदेश के सागर जिला अस्पताल के ICU में खिड़कियों पर जब-तब भयंकर और जहरीले सांप आकर बैठ जाते हैं। यहां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आईसीयू में मरीज और अटेंडरों में दहशत नजर आ रही है, वे खिड़की पर लिपटे करीब 10 फीट के सांप को देखकर डर रहे हैं। लंबा-चौड़ा सांप खिड़की के ऊपर शीशे के बाहर ग्रिल पर लिपटा कांच के आर-पार से अंदर देख रहा था। जैसे वह रेंगता आईसीयू में लोग चीख पड़ते थे। दरअसल आईसीयू वार्ड कुछ साल पहले बना है। उसके ठीक पीछे अस्पताल का एक लंबा-चौड़ा बगीचा है, जो देखरेख और साफ-सफाई के अभाव में झाड़ियों से भर गया है। यहां पर सांप और जहरीले जीव-जंतुओं ने डेरा जमा लिया है। जब-तब लंबे-चौड़े सांप यहां खिड़कियों की ग्रिल पर लिपटे नजर आते हैं, जिस कारण मरीजों में दहशत बढ़ जाती है।View this post on Instagram