Home Breaking News Punjab News: इस इलाके में Car लूटने का प्रयास, युवक ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में Car लूटने का प्रयास, युवक ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में Car लूटने का प्रयास, युवक ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना सलेम टाबरी क्षेत्र में कार लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। कार चालक अपनी सूझबूझ और बहादुरी से वारदात होने से बच गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 अप्रैल 2026 को उसका भतीजा ध्रुव (उम्र करीब 18 साल) अपनी कार में मनाली जाने की तैयारी के चलते अपने दोस्त प्रिंस के घर, मोहल्ला अमन नगर, ग्रीन लैंड स्कूल के पास, जालंधर बाईपास, लुधियाना जा रहा था।
पीड़ित के अनुसार, जब ध्रुव ग्रीन लैंड स्कूल के पास बाबा सफैदा शाह के नजदीक पुल के पास पहुंचा, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात व्यक्ति उसकी कार के आगे आकर रुक गए। आरोपियों ने बाइक कार के सामने लगाकर उसे रोक लिया और कार लूटने की कोशिश की। हालांकि, ध्रुव ने मौके पर हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए आरोपियों को टक्कर मारकर वहां से कार भगा ली और अपनी जान बचाई।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here