2 दिन बाद थी बड़े भाई की शादी, घर में मातम का माहौल
दौसाः लालसोट में 2 चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की 2 दिन बाद शादी थी। दोनों भाई लगन समारोह का बचा हुआ सामान दुकानदार को वापस देने लालसोट जा रहे थे। कोथून रोड पर लाडपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया।