वहीं शेयर किया गया क्यूआर कोड साहिल नामक व्यक्ति का है। वहीं एक अन्य वीडियों में बेटी ने कहाकि उनके पिता और माता ने काफी मेहनत की है। उनके पिता ने कभी किसी का दुख नहीं देखा, उनके पिता खुद लोगों की मदद करने वाले है। बेटी ने कहा कि नूरां सिस्टर्स नाम मां-बाप की बदौलत है। वह खुद लोगों की मदद करने वाले है, वह कौन किसी को कुछ देने वाले है, अल्लाह सभी को देने वाला है। आज वह खुद मजबूर है और उन्हें लोगों की जरूरत है। मजबूर होकर वह लोगों से मदद मांग रहे है। इस दुनियां से सभी ने एक ना एक दिन जाना है, किसी ने यहां पर नहीं रहना, लेकिन उस चीज का कोई फायदा नहीं, बाद में मरने के बाद तस्वीरों को देखना और रोना उसका कोई फायदा नहीं। आगे कहा कि अगर हालचाल पूछना है तो वह जिंदगी होने पर पूछे, मरने के बाद कोई फायदा नहीं है। जिंदगी होने पर उनकी सेवा करें। रितु ने कहा कि पिता के साथ उनकी मां ने भी काफी मेहनत की है। ऐसे में अभी तक नूरा सिस्टर्स का कोई बयान सामने नहीं है।View this post on Instagram