Home Punjab>Patiala Punjab News: Alto सवार परिवार पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

Punjab News: Alto सवार परिवार पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

0
Punjab News: Alto सवार परिवार पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

गुस्साए पीड़ितों ने किया Road Jam, कार्रवाई की मांग

पटियालाः नाभा ब्लॉक के ढिंगी गांव के पास दंपति और उनके 2 बच्चों पर बीती रात करीब 8 बजे हथियारबंद युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। उक्त परिवार ऑल्टो कार में सवार होकर अहमदगढ़ में एक शादी फंक्शन में जा रहे थे। घटना से परिवार पूरी तरह सहम गया। वहीं घटना के बाद गुस्साए पीड़ितों ने सड़क पर धरना लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते पीड़ित मोहम्मद अजीज और उसकी पत्नी निवासी गांव धबलान ने बताया कि वह अपनी आल्टो गाड़ी में सवार होकर अहमदगढ़ अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उनके साथ उनका एक बेटा और बेटी भी थे। इस दौरान जब वह नाभा ब्लॉक के ढिंगी गांव के पास पहुंचे तो 2 बाइकों पर सवार करीब 7 युवक उनकी गाड़ी के आगे आगे अपनी बाइक चलाने लगे जिस पर पीड़ित व्यक्ति ने उन्हें बाइक साइड करने के लिए कहा जिसके बाद बाइक सवार तैश में आ गए और उन्होंने गाड़ी पर हमला कर दिया। पीड़ित अजीज के मुताबिक उन्होंने उनकी पत्नी को गलत इशारे भी किए। कार ड्राइवर भागने ही वाला था कि ढाबे के पास कार खराब हो गई। इन नकाबपोश युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और ऑल्टो कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने उनसे पैसे और गहने भी छीन लिए। इस दौरान पूरा परिवार सहम गया था। घटना से गुस्साए परिवार ने सुबह नाभा-मलेरकोटला रोड पर धरना लगा दिया और हमला करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। पुलिस ने यह कहकर मना कर दिया कि वे नकाबपोश आरोपियों को ढूंढ रहे हैं, जबकि पीड़ित की पत्नी ने अपने कैमरे में वीडियो बना लिया था और इन युवकों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके पर ढाबे के मालिक ने कहा कि यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। 15/20 लड़के ढाबे पर व्यक्ति को पीटने आए थे। इस दौरान उन्होंने खूब हंगामा किया। उन्होंने उसकी कार भी तोड़ दी, और अगर वह वहां नहीं होता, तो वह उसे मार सकते थे। इस घटना के बारे में गलवटी चौकी इंचार्ज अमरीक सिंह ने कहा कि यह कल रात की घटना है। वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 2 आरोपियों को पकड़ भी लिया है। जल्द ही बाकि आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here