Home National फांसी के फंदे से झूले दंपति, अगल-अलग कमरे में मिले शव, इलाके में दहशत

फांसी के फंदे से झूले दंपति, अगल-अलग कमरे में मिले शव, इलाके में दहशत

0
फांसी के फंदे से झूले दंपति, अगल-अलग कमरे में मिले शव, इलाके में दहशत

छत्तीसगढ़ः कवर्धा जिले में कपल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों की लाश अलग-अलग फंदे पर लटकते मिली है। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उनका अफेयर चल रहा था जिसके बाद 4 साल पहले दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी (34) और रीना चंद्रवंशी (29) निवासी रायपुर के रूप में हुई है। 1 महीने पहले ही अपने गांव लौटे थे और अलग घर लेकर रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक तंगी के कारण कपल ने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

जानकारी मुताबिक, रामलाल चंद्रवंशी जंगलपुर गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था। उसके 2 बच्चे हैं। वहीं रीना चंद्रवंशी के भी दो बच्चे हैं। रीना का पति रामलाल का दोस्त था, जिसके चलते उसका घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान रामलाल और रीना के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। उन्होंने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया। करीब 4 साल पहले, दोनों अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर रायपुर भाग गए।

रायपुर पहुंचने के बाद रामलाल ड्राइवरी का काम करने लगा। इस बीच दोनों ने शादी भी कर ली। करीब एक महीने पहले यानी मार्च में दोनों गांव लौट आए और परिवार से अलग रहने लगे। 19 अप्रैल को रामलाल के पिता सब्जी के लिए पहुंचे। इस दौरान घर का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। खिड़की से अंदर देखने पर रामलाल और रानी की लाश फंदे पर लटकते मिली। इसके बाद पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हालांकि मौके से कोई भी सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। मामले में थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला का कहना है कि अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी से आत्महत्या की आशंका है। आगे की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here