Home Punjab>Amritsar Punjab News: केंद्रीय जेल कैदियों की वीडियो वायरल, लगे आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: केंद्रीय जेल कैदियों की वीडियो वायरल, लगे आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: केंद्रीय जेल कैदियों की वीडियो वायरल, लगे आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में केंद्रीय जेल एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। दरअसल, जेल के अंदर बंद 2 कैदियों द्वारा बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में बरगाढ़ी बेअदबी मामले से जुड़े प्रदीप कत्ल केस में कैद परमजीत सिंह काला ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परमजीत काला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के अंदर उसके साथ मारपीट की जाती है और अधिकारी उनसे 2 लाख रुपये की मांग करते हैं।

उनके अनुसार, पैसे देने पर रिहाई का वादा किया जाता है, जबकि पैसे न देने पर हिंसा बढ़ा दी जाती है। वीडियो में एक और युवक ने भी इन आरोपों की पुष्टि की है। कैदियों ने संगठनों और प्रशासन से मदद की अपील करते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है और इस मामले की जांच होनी चाहिए।

बता दें कि सोशल मीडिया और निजी चैनल द्वारा इन युवाओं से फोन पर बातचीत भी की गई थी, लेकिन वह वीडियो फेसबुक से हटा दी गई थी। अब जेल के अंदर बनी यह नई वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, जिससे जेल प्रबंधन पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। हालंकि इस मामले को लेकर जेल प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here