Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कार चालक का कहर, मालिक का बदला लेने केे लिए युवक पर चढ़ाई गाड़ी, देखें CCTV

Jalandhar News: कार चालक का कहर, मालिक का बदला लेने केे लिए युवक पर चढ़ाई गाड़ी, देखें CCTV

0
Jalandhar News: कार चालक का कहर, मालिक का बदला लेने केे लिए युवक पर चढ़ाई गाड़ी, देखें CCTV

जालंधर, ENS: लांबड़ा क्षेत्र के पास चालक ने युवक पर कार चढ़ा दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मालिक से पुरानी रंजिश को लेकर कार चालक ने कर्मी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पीड़ित अमनदीप ‘बिल्ला’ नामक व्यक्ति के पास काम करता है। पीड़ित ने कहाकि उसका घटना से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी कार चालक द्वारा पहले उसे गालियां दी गई और उसके बाद नौजवान ने उस पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कार चालक की पीड़ित के मालिक बिल्ला के साथ पुरानी अनबन थी, जिसका बदला उन्होंने निर्दोष कर्मचारी से लेने की कोशिश की।

पीड़ित अमनदीप ने बताया कि वह अपने मालिक बिल्ला जी (निवासी गांव बडाला) के पास काम करता है। घटना वाले दिन वह अपने घर से काम के लिए बडाला की ओर जा रहा था। जब वह खोहले किंग अड्डे से आगे सिंह डेयरी के पास पहुंचा, तो उसने अपनी बाइक धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

अमनदीप के अनुसार, कार में अमित कल्याण और उसका साथी जोन सवार थे। टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अमनदीप ने बताया कि आरोपी उसे पहले भी रास्ते में रोककर धमका चुके थे कि अगर वह बिल्ला के साथ काम करना बंद नहीं करेगा, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। आरोपियों ने मौके पर गाली-गलौज की और फरार हो गए।

पीड़ित के मालिक बिल्ला ने बताया कि आरोपियों (अमित और जोन) के साथ उनका करीब एक महीने से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने पहले उनके भाई और भाभी के साथ भी बदतमीजी की थी, जिसकी शिकायत लांबड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी। बिल्ला का आरोप है कि उनकी आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए अब उनके कर्मचारी को निशाना बनाया जा रहा है।

हादसे के बाद घायल अमनदीप को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एक्स-रे और अन्य जांचों में देरी की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी अब भी फोन पर धमकियां दे रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को टाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here