Home Punjab>Patiala Punjab News: इस मामले में विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: इस मामले में विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस मामले में विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

पटियालाः पुलिस ने विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा के खिलाफ दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) पटियाला गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि पठानमाजरा ने खुद अदालत में आत्मसमर्पण किया था। एसपी बैंस ने कहा कि थाना जुलकां में 5 सितंबर 2025 को माइनिंग एक्ट के तहत FIR संख्या 87 दर्ज की गई थी।

इसी मामले में आज पठानमाजरा ने माननीय अदालत में सरेंडर किया। अदालती प्रक्रिया के अनुसार पुलिस ने उन्हें इस मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उन्हें वापस बठिंडा जेल भेज दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

धारा 376 (जब्र-ज़िनाह) के चल रहे मामले के बारे में पूछे जाने पर एसपी बैंस ने बताया कि अदालत ने उस केस में उनके जूडिशियल रिमांड में 14 दिनों का विस्तार कर दिया है। जांच के अन्य पहलुओं के बारे में बोलते हुए एसपी ने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण अभी सभी तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। पुलिस फाइल के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here