Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दिलकुशा मार्किट में दुकानदार पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar News: दिलकुशा मार्किट में दुकानदार पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

0
Jalandhar News: दिलकुशा मार्किट में दुकानदार पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, ENS: दिलकुशा मार्केट स्थित रिंकू मेडिकोज के मालिक संदीप आहूजा उफ रिंकू पर अटैक के मामले में थाना 4 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरदीप उर्फ अन्मू पुत्र प्रेम सिंह निवासी मकान तिलक नगर, रिषी नगर, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का खंडा और फोन बरामद किया है।

दरअसल, 14 अप्रैल 2026 को संदीप अहूजा उर्फ रिंकू ने थाना 4 की पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि सुबह 7:50 बजे वह पत्नी कंचन आहूजा के साथ दिलकुश मार्किट में अपनी दुकान में मौजूद थे। इस दौरान मुंह पर मास्क पहने अनजान व्यक्ति दुकान पर हाथ में लोहे का खंडा लेकर आ गया और उसने खंडे से उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर दोषी मौके से फरार हो गया। पीड़ित के बयानों पर थाना डिविजन नंबर 4 के पुलिस ने मामला नंबर 33 दिनांक 15 अप्रैल 2026, अपराध संख्या 115 (2), 118(1), 131 बी.एन.एस., दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू की।

टीम ने मार्केट के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि साजिश के तहत ही अटैक किया गया था। वह पैदल ही मार्केट में आया था। अटैक के बाद हमलावर सीधे नगर निगम के मैगनेट से अंदर गया और फिर कंपनी बाग में चला गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरदीप उर्फ अन्मू इस्तेमाल किए गए हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से फोन भी बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here