Home National बड़ा हादसाः पहाड़ से टकराया Chartered plane, Pilot और Co-Pilot की मौत

बड़ा हादसाः पहाड़ से टकराया Chartered plane, Pilot और Co-Pilot की मौत

0
बड़ा हादसाः पहाड़ से टकराया Chartered plane, Pilot और Co-Pilot की मौत

Chartered plane crashes : छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, जशपुर जिले में नारायणपुर के पास आरा पहाड़ से टकराकर आज एक प्राइवेट चार्टर्ड जेट क्रैश हो गया। जिसमें विमान के पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विमान में और कोई यात्री मौजूद थे या नहीं, प्रशासन इसकी जानकारी जुटा रहा है।

वहीं, बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह पहाड़ की चोटियों से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए। पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी सामने आई जिसमें साफ देखा जा रहा है कि विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह पहाड़ की चोटियों से जा टकराता है।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और SSP लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

आसमान में साढ़े तीन घंटे तक फंसी रही जहाज
इधर, तेलंगाना के हैदराबाद से कर्नाटक के हुबली जा रही क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई91 की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रविवार को विमान के साढ़े तीन घंटे तक हवा में रहने से यात्री घबरा गए, कुछ यात्री तो रोने लगे और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। जानकारी के मुताबिक अपराह्न करीब तीन बजे हैदराबाद से रवाना हुई यह उड़ान शाम करीब साढ़े चार बजे हुबली पहुंचने वाली थी लेकिन सही मौसम न के कारण वहां नहीं उतर सकी।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here