Home Government News>Haryana Govt CM Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई High Power Purchase Committee की बैठक

CM Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई High Power Purchase Committee की बैठक

0
CM Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई High Power Purchase Committee की बैठक

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। बैठक में तीन एजेंण्डे रखे गए जिसमें से दो एजेण्डों को अंतिम रूप दिया गया। हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में हरियाणा बिजली वितरण निगम के 220 केवी के ट्रांसफार्मरों के लिए एसएफ 6 गैस सर्कट ब्रेकर की खरीद को अनुमति प्रदान की गई। इन ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्कट ब्र्रेकर खरीदें जाएगें ताकि किसी भी आपात स्थिति में इनकी नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इसलिए बिजली वितरण निगम को लगभग 918.4 लाख रुपए की लागत से सर्कट ब्रेकर खरीदे जाएगें।

इसी प्रकार हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने व नए शहरों के लिए प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करने हेतू सलाहाकार की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार हिसार में बनने वाले मेन्यूफक्चरिंग हब पर कार्य आरम्भ हो जाएगा और जनता को इस हब का जल्द ही लाभ मिलना शुरू हो सकेगा। राज्य सरकार इन नए शहरों को विकसित करने के लिए सलाहाकार नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई, जो लगातार तीन साल तक इन हबों के लिए कार्य करने के साथ ही पूर्ण निगरानी रखेंगे।

हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, महानिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य डा. यश गर्ग, एमडी एचएसआईआईडीसी सुशील सारवान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here