Home Himachal>Una मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए कर सकते हैं आवेदन

मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए कर सकते हैं आवेदन

0
मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए कर सकते हैं आवेदन
ऊना/सुशील पंडित: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश, शिमला द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र जिला ऊना की समस्त ग्राम पंचायतों (पुनर्गठन/विभाजन से संबंधित पंचायतों को छोड़कर) के लिए अनुपूरक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके लिए 01 अप्रैल 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।
सहायक ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं ज़िला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 24(3) के तहत प्रावधानों के अनुसार नियम 32 के अधीन 20 अप्रैल 2026 से निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने तक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह अपना नाम शामिल करवाने के लिए समय रहते आवेदन करें। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला पंचायत अधिकारी, ऊना के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र-2 पर दोहरी प्रति में मात्र दो रुपये शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here