Home Punjab>Amritsar Punjab News: 7 किलो हेरोइन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार

Punjab News: 7 किलो हेरोइन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार

0
Punjab News: 7 किलो हेरोइन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहे एक ड्रग्स तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपय बताई जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।

यह नेटवर्क सीमापार से ड्रग्स की तस्करी कर युवाओं को निशाना बना रहा था, जिससे समाज में नशे की समस्या और गहराती जा रही थी। इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जो कि थाना छेहरटा और थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि इसके आगे और पीछे जुड़े सभी कड़ियों का पता लगाया जा सके। डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता अडिग है। लगातार चलाए जा रहे अभियानों के तहत ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here