Home National 181 दिन बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, Helicopter ने बरसाए फूल, Mobile को लेकर ये नियम लागू, देखें वीडियो

181 दिन बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, Helicopter ने बरसाए फूल, Mobile को लेकर ये नियम लागू, देखें वीडियो

0
181 दिन बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, Helicopter ने बरसाए फूल, Mobile को लेकर ये नियम लागू, देखें वीडियो
रुद्रप्रयागः चारधाम यात्रा के चौथे दिन केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया और मुख्य पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू की। इस दौरान पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया। वहीं हेलीकॉप्टर से मंदिर पर फूल भी बरसाए गए जो बहुत ही आलोकिक नजारा था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

Read In English :https://encounternews.in/latest-news/kedarnath-temple-reopens-for-devotees-as-char-dham-yatra-gains-momentum/ 

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪਢ਼ੇੰ : https://encounternewspaper.com/india/kedarnath-dham-opens-char-dham-yatra-begins-chief-minister-dhami-extends-best-wishes/

कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार अब आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं और दर्शन शुरू हो गए हैं। इस बार यात्रा में नियमों को लेकर ज्यादा सख्ती देखने को मिल रही है। मंदिर समिति ने साफ किया है कि मंदिर परिसर से 50 से 60 मीटर के एरिया में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की परमिशन नहीं है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए धाम में अलग से तय स्थान बनाए गए हैं, मोबाइल वहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्य मंदिर परिसर में रील बनाना, फोटो खींचना और वीडियो बनाना पूरी तरह बैन है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here