Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: तेज रफ्तार कार और एक्टिवा की टक्कर में स्कूली छात्रा घायल, गाड़ी का फटा टायर, देखें वीडियो

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार और एक्टिवा की टक्कर में स्कूली छात्रा घायल, गाड़ी का फटा टायर, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: तेज रफ्तार कार और एक्टिवा की टक्कर में स्कूली छात्रा घायल, गाड़ी का फटा टायर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: 120 फुटी रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार और एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार पंक्चर हो गई, जिसके कारण कार चालक मौके से भागने में असफल रहा। वहीं कार चालक ने कहा कि वह 40 की स्पीड से कार चला रहा था। इस दौरान अचानक उसकी कार को टक्कर मार दी और उसके बाद उसकी कार को तोड़ दिया गया।

वहीं लोगों ने कहा कि कार चालक पहले धमकी दे रहा था। वहीं चश्मदीद ने कहा कि एक्टिवा सवार बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सही दिशा से घर जा रहा था। इस दौरान कार चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। वहीं एक्टिवा सवार ने कहा कि कार चालक 70 से 80 स्पीड से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान वह बच्चों को एपीजे स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा में टक्कर मार दी।

इस घटना में बच्ची की टांग में चोटें आई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एएसआई बलजिदंर ने कहा कि गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कार चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसी कारण एक्टिवा में टक्कर होने के बाद कार का टायर फट गया। पुलिस कार चालक को थाना 5 ले जाकर जा रही है। पुलिस ने कहा कि थाने में दोनों वाहन चालकों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here