Home National चांदी के गहनों से भरे बैग के साथ Bus में सफर कर रहा व्यक्ति काबू

चांदी के गहनों से भरे बैग के साथ Bus में सफर कर रहा व्यक्ति काबू

0
चांदी के गहनों से भरे बैग के साथ Bus में सफर कर रहा व्यक्ति काबू

महासमुंदः जिले में 46 लाख रुपए से ज्यादा के चांदी के आभूषण जब्त करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई नेशनल हाईवे के 53 रेहटीखोल चेक पोस्ट पर की गई, जहां एक बस में यात्री के पास से करीब 18.590 किलो चांदी के गहने बरामद हुए। बताया जा रहा है कि यात्री ओडिशा का रहने वाला है, जो रायपुर आ रहा था। पुलिस ने गहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रही ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की बस को रेहटीखोल चेक पोस्ट पर रोका। जांच के दौरान, एक यात्री के पास मौजूद बैग संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। पूछताछ में यात्री ने अपनी पहचान कटक, ओडिशा निवासी राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (58) बताई। उसके नीले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 3 प्लास्टिक डिब्बों में रखे 600 नग चांदी के पायल मिले।

यात्री बरामद चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाया। पुलिस ने यात्री को धारा 94 बी.एन.एस. के तहत नोटिस जारी किया गया। फिलहाल, पुलिस ने धारा 106 के तहत चांदी के आभूषणों को जब्त कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब्त सामान की जानकारी आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय, छत्तीसगढ़ को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

हालांकि, वे इन आभूषणों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी कर उनसे कागजात मांगे। संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिए जाने पर, गवाहों की उपस्थिति में पुलिस ने आभूषणों और वाहन दोनों को जब्त कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here