Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नंबरदार सहित 4 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नंबरदार सहित 4 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नंबरदार सहित 4 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात के गोराया में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ बुद्धू निवासी गांव इंदणां क्लसके के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवार के बयानों पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बेटे गुरपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता राज मिस्त्री का काम करते थे और उन्होंने गांव विरका के इकबाल मुहम्मद उर्फ बाली की कोठी का ठेका लिया हुआ था। गांव विरका में राज मिस्त्री का काम था।

आरोप है कि वहां पर वे पिता से अधिक काम करवा रहे थे और काम जल्दी खत्म करने के लिए दबाव डालते थे। परिजनों का आरोप है कि पिता किए हुए काम के पैसे मांगते थे लेकिन वे पैसे नहीं दे रहे थे। पिता को बार‑बार फोन करके तंग और परेशान किया जा रहा था। जिसके बाद पिता ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। बेटे गुरपाल सिंह ने बताया कि हमने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। इस संबंध में डीएसपी फिल्लौर भारत मसीह ने बताया कि गोराया पुलिस ने मृतक जसविंदर सिंह के पुत्र गुरपाल सिंह उर्फ पाल के बयानों पर फरीद मोहम्मद, प्रीतपाल सिंह नंबरदार, हरजीत सिंह पंचायत सदस्य, इकबाल मोहम्मद के खिलाफ थाना गोराया में मामला दर्ज कर लिया है।

दोनों की तलाश की जा रही है, जिनमें से एक व्यक्ति विदेश चला गया है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि उन्हें देर रात फोन आया था और जसविंदर सिंह ने मकान का ठेका लिया था और मकान से उसे घाटा पड़ गया। इस मामले को लेकर फोन पर कहा गया कि जसविंदर ने जहीरीली वस्तु निगल ली। इस मामले को लेकर पुलिस ने घटना के बारे में बताया और उन्हें उपचार के लिए फगवाड़ा में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। इस मामले को लेकर परिवार के पास एक रिकार्डिंग भी मौजूद है, जिससे साबित होता है कि उस पर दवाब बनाया गया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here