Home Punjab>Amritsar Punjab News: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, दस्तावेज और Electronic उपकरण बरामद

Punjab News: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, दस्तावेज और Electronic उपकरण बरामद

0
Punjab News: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, दस्तावेज और Electronic उपकरण बरामद

अमृतसर: देहाती पुलिस के अधीन आने वाले थाना खलचियां की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी खुफिया इनपुट और सतर्क निगरानी के आधार पर की गई है। इससे क्षेत्र में संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया।

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और संपर्क सीमा पार तक जुड़े हुए थे। पुलिस ने उसके पास से कुछ जरुरी दस्तावेज और इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इनकी फॉरेंसिंक जांच भी की जा रही है। अधिकारियों का यह कहना है कि यह गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक अहम कड़ी साबित होगी और इससे कई और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

आरोपी का नेटवर्क कितना बड़ा है और वह किन-किन लोगों के संपर्क में था फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमृतसर देहाती पुलिस ने यह साफ किया है कि कानून के अनुसार, सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी देश विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here