Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन ने लिया एक्शन, देखें Live

Jalandhar News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन ने लिया एक्शन, देखें Live

0
Jalandhar News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन ने लिया एक्शन, देखें Live

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान तस्करों के घरों पर भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस पार्टी द्वारा कोट बाबा दीप सिंह नगर में तस्कर द्वारा घर पर की गई अवैध उसारी को लेकर कार्रवाई की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी आकृर्षि जैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम के तहत तस्करों के घरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

वहीं आज नगर निगम टीम के साथ पुलिस पार्टी बाबा दीप सिंह नगर पहुंचे। दरअसल, नगर निगम टीम ने अवैध उसारी को लेकर टीम ने पुलिस को सिक्योरिटी मुहैया करवाने के लिए मदद मांगी थी। जिसके बाद आज पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार व्यक्ति को नोटिस जारी किया जा रहा था, जिसके बाद नोटिस का जवाब ना मिलने पर आज नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची।

जांच के दौरान पता चला कि व्यक्ति नशा तस्करी में लिप्त है और उस पर एनडीपीएस एक्ट 5 से 6 मामले दर्ज है। एसपी ने कहा कि तस्कर जेल से बाहर है। वहीं नगर निगम के अधिकारी रविंदर कुमार ने कहा कि घर का कोई नक्शा पास नहीं था और इस मामले को लेकर लगातार नोटिस दिए गए, जिसका जवाब ना मिलने पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here