इस दौरान तारों से निकल रही चिंगारी की आग पराली को लग गई। देखते ही देखते पराली से भरी ट्राली आग की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान सड़क टूटी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में 4 लाख का नुक़सान हो गया। चालक ने बताया कि वह नडाला से आ रहा था और तलवाड़ा की ओर जा रहा था। घटना के दौरान ट्रैक्टर ट्राली में तीन लोग सवार थे। पीड़ित का आरोप है कि हादसे के दौरान उन्होंने अस्पताल के कर्मियों को आवाज़ लगाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।View this post on Instagram