Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली को लगी आग, नौजवानों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

Jalandhar News: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली को लगी आग, नौजवानों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली को लगी आग, नौजवानों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
जालंधर: पठानकोट चौक पर स्थित अस्पताल के बाहर पराली से भरी ट्राली को आग लग गई। इस घटना में ड्राइवर बाल बाल बच गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान चालक ने ट्रैक्टर ट्राली से कूद कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी देते हुए हरपाल सिंह ने बताया कि तारे अधिक नीचे होने के कारण यह हादसा हुआ है। व्यक्ति ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली जब तारों के नीचे से गुजर रही थी तो अचानक तारों से पटाखे बजने लगे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस दौरान तारों से निकल रही चिंगारी की आग पराली को लग गई। देखते ही देखते पराली से भरी ट्राली आग की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान सड़क टूटी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में 4 लाख का नुक़सान हो गया। चालक ने बताया कि वह नडाला से आ रहा था और तलवाड़ा की ओर जा रहा था। घटना के दौरान ट्रैक्टर ट्राली में तीन लोग सवार थे। पीड़ित का आरोप है कि हादसे के दौरान उन्होंने अस्पताल के कर्मियों को आवाज़ लगाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here