Home Punjab>Amritsar Punjab News: युवती का फोन और पर्स लूटकर झपटमार फरार, पुलिस ने एक घंटे में पकड़ा, देखें CCTV

Punjab News: युवती का फोन और पर्स लूटकर झपटमार फरार, पुलिस ने एक घंटे में पकड़ा, देखें CCTV

0
Punjab News: युवती का फोन और पर्स लूटकर झपटमार फरार, पुलिस ने एक घंटे में पकड़ा, देखें CCTV

अमृतसरः शहर के मजीठा रोड इलाके में लूट का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एक लड़की का फोन और पर्स छीन लिया। यह घटना काला माला चौक के पास हुई, जहां पीड़िता अपनी बहन के साथ खाना खा रही थी। इसी दौरान, एक युवक पैदल आया और अचानक मेज पर रखे फोन और पर्स को उठाकर भाग गया। आरोपी पहले पैदल भागा, फिर कुछ दूरी पर खड़ी अपनी स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और उसका पीछा भी किया, लेकिन भागते समय वह गिर गई, जिससे उसे मामूली चोटें भी आईं। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही, मजीठा रोड पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। SI हरपिंदर सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी तथा खुफिया जानकारी के आधार पर जांच शुरू की और करीब एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से पीड़िता का फोन, पर्स और अन्य सामान बरामद कर लिया है और साथ ही वह स्कूटी भी जब्त कर ली जिस पर बैठकर वह भागा था। इस तत्काल कार्रवाई से पीड़िता को काफी राहत मिली है।

पीड़िता सिमरनजीत कौर ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उसका फोन उसके लिए बहुत जरूरी था, क्योंकि आजकल ज़्यादातर काम मोबाइल पर ही निर्भर होते हैं। उसने कहा कि पुलिस ने बहुत ही कम समय में उसका सामान वापस दिलवा दिया, जो कि तारीफ के काबिल है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here