Home Business लगातार तीसरे दिन बाजार में आई भारी गिरावट, IT शेयरों में भी दिखा असर

लगातार तीसरे दिन बाजार में आई भारी गिरावट, IT शेयरों में भी दिखा असर

0
लगातार तीसरे दिन बाजार में आई भारी गिरावट, IT शेयरों में भी दिखा असर
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट आई है। संसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन गैप डाउन ओपनिंग हुई है। इसके बाद कमजोरी गहराती दिख रही है। निफ्टी 160 अंक से ज्यादा टूटकर 24,011.40 तक फिसल गया है। वहीं, संसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,101.84 के नीचे आ गया है। पिछले सत्र में सेंसेक्स में 852.49 अंक की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी 205.05 अंक लुढ़का था। शेयर बाजार की शुरुआत आज हल्की कमजोरी के साथ हुई। निफ्टी 50 24,100.55 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 72.50 अंक यानी 0.30% की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि BSE सेंसेक्स 77,483.80 पर खुलकर 180.20 अंक यानी 0.23% फिसला। दोनों प्रमुख इंडेक्स ओपन, हाई और लो एक ही स्तर पर दर्ज होने से संकेत मिल रहा है कि शुरुआती मिनटों में बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव रहा, हालांकि ग्लोबल संकेतों और सेक्टरल दबाव के चलते निवेशकों की धारणा थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर गिरावट के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। सन फार्मा और टीसीएस के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही। दूसरी ओर, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडिगो के शेयरों में तेजी रही।
सेक्टोरल फ्रंट पर मिलाजुला रुख नजर आ रहा है, जहां Nifty IT में करीब 1.7% की तेज गिरावट बाजार पर दबाव बना रही है, वहीं फार्मा और मेटल शेयरों में भी कमजोरी दिख रही है। इसके उलट निफ्टी FMCG, ऑटो और रियल्टी सेक्टर में हल्की खरीदारी से संतुलन बना हुआ है। बैंकिंग स्पेस अपेक्षाकृत स्थिर है, जहां निफ्टी Bank लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार की गिरावट फिलहाल सीमित सेक्टरों तक केंद्रित है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX करीब 1.3% बढ़कर 18.84 के आसपास पहुंच गया है, जो बाजार में हल्की घबराहट और अनिश्चितता का संकेत देता है। VIX का यह स्तर दर्शाता है कि निवेशक निकट अवधि में उतार-चढ़ाव को लेकर सतर्क हैं, हालांकि अभी यह किसी बड़े पैनिक जोन में नहीं पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here