Home Haryana स्कूल से घर लौटे बच्चे की करंट लगने से मौत, कपड़े बदलने दौरान हुआ हादसा

स्कूल से घर लौटे बच्चे की करंट लगने से मौत, कपड़े बदलने दौरान हुआ हादसा

0
स्कूल से घर लौटे बच्चे की करंट लगने से मौत, कपड़े बदलने दौरान हुआ हादसा

हांसीः उमरा गांव में 7 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। बच्चा स्कूल से घर लौटने के बाद कपड़े बदल रहा था, तभी वह पानी की मोटर की खुली तार के संपर्क में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक बच्चे की पहचान उमरा निवासी 7 वर्षीय तनुज के रूप में हुई है, जो तीसरी कक्षा का छात्र था। वीरवार को वह हमेशा की तरह स्कूल से घर लौटा था। घर पहुंचने पर जब वह कपड़े बदल रहा था, तभी पानी की मोटर की खुली तार के संपर्क में आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण तनुज को गंभीर झटका लगा। परिजन तुरंत तनुज को गंभीर हालत में हांसी के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। सामान्य अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है। अस्पताल में परिजनों का विलाप सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here